झंडा मैदान में माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया गया

गिरिडीह : 26वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार को परेड की सलामी दे कर की गई। इसके बाद माननीय मंत्री और उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया। जिसके पश्चात पूर्वाह्न 9:00 बजे झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, श्री सुदिव्य कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर माननीय मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को रखा और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। गणतंत्र दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि सभी अतिथिगणों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और गिरिडीह की इस पावन धरती पर उपस्थित मेरे प्रिय भाईयों और बहनों आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

WhatsApp Image 2025 01 26 at 3.05.50 PM 1

आज हम यहाँ एकत्र हुए हैं, उस ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए जिसने हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और हमारे देश ने गणराज्य का गौरव पाया। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। आज झंडा मैदान के इस मंच से मैं उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूँ, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। झारखण्ड की पावन भूमि से बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, चाँद-भैरव, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे महानायकों ने हमें प्रेरणा दी। समृद्ध खनिज संसाधनों से परिपूर्ण गिरिडीह की यह पावन धरती जैन तीर्थकरों और वैज्ञानिक धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को अपने में समेटे हुए पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। हमारा प्रयास है कि झारखण्ड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढ़े। पिछले वर्षों में जिलान्तर्गत हमने कई योजनाएँ क्रियान्वित की हैं, जैसे :

WhatsApp Image 2025 01 26 at 3.05.50 PM 2

स्वास्थ्य के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

  • मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी योजना के तहत् 124 मरीजों को 5 करोड़ की सहायता दी गई।
  • 50725 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ और 492 कुपोषित बच्चों का उपचार किया गया।
  • मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण में है।
  • गिरिडीह सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स रे, डायलिसिस यूनिट और आर०टी०पी०सी०आर० जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई।
WhatsApp Image 2025 01 26 at 3.05.51 PM

शिक्षा के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

  • 7924 छात्रों को साईकिल और 26838 बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई।
  • लगभग 04 लाख बच्चों को स्कूल बैग और 03 लाख बच्चों को पोशाक की राशि दी गई।
  • शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्त कर रोजगार देने के साथ स्कूलों को सशक्त बनाया गया।
  • जिले में उपलब्ध निधि से भी 52 स्मार्ट क्लास अधिष्ठापित किये गए तथा कम्प्यूटर, वाटर कूलर, ग्रीन चॉक बोर्ड, बुक शेल्फ जैसे संसाधन विद्यालयों को उपलब्ध कराये गए।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

  • लगभग 350000 लाभुकों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से आच्छादित किया गया।
  • राज्य की बहू-बेटियों को सम्मान पूर्वक जीने हेतु झारखण्ड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत् प्रति लाभुक 2500 रू की सम्मान राशि लगभग 5 लाख लाभुकों को प्रदान की गई।

कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब गृहविहीन लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने हेतु अबुआ आवास योजना प्रारंभ किया गया है, जिसमें तीन कमरे का पक्का मकान एवं रसोई घर हेतु 2,00,000/- रू० का सहयोग राशि का प्रावधान किया गया है।

गिरिडीह जिला को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत कुल 56,390 लक्ष्य के विरूद्ध 47,594 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत जिला के सभी प्रखण्डों में विभिन्न योजनाए यथा बकरा विकास योजना, सूकर पालन योजना, बैक्यार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना, ब्रॉयलर कुक्कुट पालन योजना एवं बतख चूजा वितरण इत्यादि से ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से डेढ लाख किसानों को लाभान्वित किया गया।
  • सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के तहत् स्ट्रॉबेरी और सब्जी की खेती को प्रोत्साहित किया गया।
  • 64.35 लाख मानव दिवस सृजन के साथ मनरेगा के तहत् 216 करोड़ का व्यय किया गया है।
WhatsApp Image 2025 01 26 at 3.05.53 PM 1

पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

  • 72% घरों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी गई।
  • 448 गाँवों को ODF प्लस घोषित किया गया।

महिला और समाज कल्याण के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

सवित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत लगभग 47000 बालिकाओं को आच्छादित किया गया।

फूलो-झानों आशीर्वाद योजनान्तर्गत दारू हाँड़िया बनाने और बेचने वाले कुल 1524 दीदियों/महिलाओं का चयन JSLPS के माध्यम से करते हुए इन्हें SHG से जोड़ा गया और वैकल्पिक रोजगार हेतु 10000 रू का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया।

19096 सखी मंडल बनाकर 2.2 लाख महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया।

दिव्यांगजनों के लिए 51 ट्राईसाईकिल, 77 व्हीलचेयर और 45 श्रवण यंत्र वितरित किये गये।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से 255 कन्याओं को लाभन्वित किया गया।

पर्यटन और खेलकूद के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में

  • 42 पर्यटन स्थलों को विकसित किया गया।
  • डसरी वाटरफॉल को ईको-पर्यटन स्थल बनाने की योजना बनकर तैयार है।
  • खण्डोली डैम का भी विकास वृहत् पैमाने पर किये जाने की योजना है।
  • 11 करोड़ की लागत से नए स्टेडियम बनाये जा रहे हैं।
  • कुल 2319 सिद्ध-कान्हू युवा क्लब का गठन ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया है तथा खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु इन्हें 25000 रू की निधि उपलब्ध कराई जा रही है।

हमारी सरकार का लक्ष्य झारखण्ड को प्रगति के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। हमारा प्रयास होगा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाएँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। रोजगार के नए अवसरों का सूजन हो तथा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाय। आपके सहयोग की ताकत से निश्चित हीं हमारे प्रयास सफलीभूत होंगे। आइए हम सब एकजुट होकर संकल्प लें कि झारखंड को विकास और खुशहाली की नई उचाइयों पर पहुँचाने का कार्य मिलकर करेंगे।

WhatsApp Image 2025 01 26 at 3.05.53 PM

प्रशस्ति पत्र दिए जाने वाले प्लाटून

समारोह के दौरान एसएसबी 35 बटालियन को प्रथम, कार्मेल हाई स्कूल को द्वितीय, एनसीसी सीनियर महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिला पुलिस बल, पुरुष, आईआरबी 09, जिला पुलिस बल, महिला, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, हाई स्कूल, गिरिडीह, एनसीसी सीनियर महिला, डीएवी सीसीएल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुभाष पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी तथा बैंड दल के रूप में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जमुआ को सम्मानित किया गया। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्सय विभाग गिरिडीह, जिला समाज कल्याण कार्यालय गिरिडीह, गव्य विकास कार्यालय गिरिडीह, JSLPS गिरिडीह, डी० आर० डी० ए० गिरिडीह, उत्पाद विभाग गिरिडीह, जिला उद्योग केन्द्र गिरिडीह, अग्निशमन केन्द्र गिरिडीह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह, शिक्षा विभाग गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में परिवहन विभाग की झांकी प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वितीय एवं समाज कल्याण विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

Other Latest News

Leave a Comment