News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

ड्रोन के छिड़काव से कम खर्च में होती है फसल का छिड़काव, होता है समय की बचत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मंगलवार को नगला राधे में प्रगतिशील किसान लोकेंद्र कुमार के फार्म पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य, उप निदेशक कृषि एस पी सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने निरीक्षण किया।जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्प्रिंकल सिंचाई विधि से तैयार प्याज के खेत का भ्रमण कर जानकारी ली।

किसान लोकेंद्र द्वारा बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्राप्त अनुदान से सोलर पंप से स्प्रिंकल चलाया जा रहा है। इससे प्याज की फसल 20 दिन पहले तैयार हो जाती हैं। कंद बड़ा बनता हैं। सिंचाई में कम श्रम की आवश्यकता पड़ती हैं।
प्याज के साथ गेंदा के फूल की खेती करने से प्रति एकड़ 1.5 लाख तक आमदनी होती हैं। खेत पर ड्रोन द्वारा नेनो यूरिया का छिड़काव कराया गया। जिलाधिकारी को बताया गया कि इफ़को द्वारा ड्रोन v प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। ड्रोन से 10 मिनट में एक एकड़ कां छिडकाव हो जाता हैं।एक एकड़ के छिड़काव में 200 रुपए,का खर्च आता हैं। ड्रोन से छिड़काव में समय की बचत होती हैं श्रम कम लगता हैं।एक समान छिड़काव होता है अधिक लंबाई की फसल पर छिड़काव सुगम होता है। इससे फसल को नुकसान नहीं होता है।

Related posts

रांची : झारखंड में ऑप्टोमेट्री कॉलेज स्थापित होगा : डॉ. विजय मिश्र

News Desk

इनर व्हील क्लब रायबरेली ने बनाई हरियाली तीज

News Desk

अनएकेडमी स्कॉलरशिप टेस्ट लांच, 22 सितंबर से पहला चरण का शुभारंभ

News Desk

Leave a Comment