रायबरेली में बिग ब्रेकिंग: पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने एक बार फिर अपनी कलम उठाई और तबादला एक्सप्रेस चला दी। इस बड़े फेरबदल में सलोन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार को महाराजगंज का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि महाराजगंज के क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल को सलोन क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. यशवीर सिंह ने रायबरेली में पुलिस अधीक्षक का पद संभालने के बाद लगभग एक माह तक विभाग की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन किया। इसके बाद योगी सरकार के इस तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी ने तबादलों का सिलसिला शुरू कर दिया।

img 20250418 wa00233737560047791689042

उनके नेतृत्व में पुलिस महकमा अब पहले से अधिक सक्रिय और जवाबदेह नजर आ रहा है। चाहे सिपाही हो, दरोगा हो, या थाना प्रभारी, सभी अपनी ड्यूटी को लेकर सतर्क हैं और जनता की सेवा में समयबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। डॉ. यशवीर सिंह के इस कदम से न केवल पुलिस विभाग में अनुशासन को बढ़ावा मिला है, बल्कि जनता के बीच भी पुलिस की कार्यशैली के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उनके इस तबादला एक्सप्रेस से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का और बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिली है। यह कदम रायबरेली पुलिस को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Other Latest News

Leave a Comment