गिरिडीह सांसद के नेतृत्व में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में BCCL के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

बाघमारा में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हुए शामिल


बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में BCCL के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना-प्रदर्शन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें गिरिडीह, धनबाद, बोकारो विधानसभा से हजारों लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। जिसमें मांग की गई कि विस्थापितों, रैयतों और क्षेत्र के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराई जाए और सही मुआवजा दिया जाए। वहीं बसीसीएल के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे  लोगों ने कहा कि ज़ब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

img 20250610 wa00022721300195945598739

धरना प्रदर्शन में गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, उपाध्यक्ष अनिल झा, यशोदा देवी, संतोष महतो, बुचु सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment