फतेहपुर मवाईया, बहादुरपुर (अमेठी) : राज्य मंत्री राजा बहादुर मयंकेश्वर शरण सिंह की प्रेरणा से पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह ने दी हाई मास्ट लाइट की सौगात। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह ने आज बहादुरपुर ब्लॉक के अंतर्गत फतेहपुर मवाईया गांव में नारियल फोड़कर और स्विच ऑन कर हाई मार्क लाइट का शुभारंभ किया। इस पहल से ग्रामीणों को रात्रि में बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।
इसके साथ ही श्री सिंह ने अन्य क्षेत्रों में भी लाइटों की सौगात दी, जिसमें शामिल हैं

शिव मंदिर, फतेहपुर मवाईया – 2 हाई मार्क लाइट
फुरसतगंज बाजार – 3 हाई मार्क लाइट
विबियापुर चौराहा, नवावा – 4 हाई मार्क लाइट
करौली – 5 हाई मार्क लाइट

ब्लॉक परिषद कार्यालय – विशेष रूप से रोशनी व्यवस्था के तहत लाइट लगाई गईं
इस कार्यक्रम के दौरान अरविंद यादव, वीरेंद्र सिंह, धीरज सिंह, पन्नालाल अग्रहरि समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने रमेश कुमार सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम गांवों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगा और विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।










