भाजपा ने किया महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज बोकारो नगर के द्वारा शहर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ़ सफ़ाई एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी कुमार अमित के नेतृत्व में नयामोड़ स्थित भगवान बिरसा मुण्डा और एडीएम बिल्डिंग के पास डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थलों की भी साफ़ सफ़ाई की। इसके उपारांत कार्यकर्ताओं में प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

WhatsApp Image 2025 08 12 at 6.42.56 PM

कुमार अमित ने बताया कि पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजन को भी सम्मानित किया जाएगा एवं बुधवार को बोकारो नगर के द्वारा 12 बजे दिन में सेक्टर 4 गांधी प्रतिमा के पास स्वच्छता के उपरांत वहाँ से तिरंगा यात्रा भी निकाला जाएगा।

WhatsApp Image 2025 08 12 at 6.42.57 PM

इस अवसर मंडल अध्यक्ष अनील सिंह, महामंत्री गोलू उपाध्यक्ष, अमित सिंह, गौरी शंकर दुबे, राज रंजन, मॉन्टी सिंह, निलम उपाध्याय, ममता गोस्वामी, नीरज पांडे, मनोज झा, विशाल गौतम, लालबाबू, शंकर त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment