ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सदर प्रशासन द्वारा सरकार का पैसा न देने वाले बकायदाओं के खिलाफ उनके जमीनों की नीलामी किए जाने की सूचना दी गई है। बुधवार 13 अगस्त 2025 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने सूचित करते हुए बताया कि न्यायालय देय के बकायेदार, नौशाद पुत्र वशीर अहमद निवासी रासेहता, मो अहमद कुरैशी पुत्र स्व जान मोहम्मद निवासी उतरपारा (बेलाभेला), नन्द किशोर पुत्र स्व रामबली निवासी उमरपुर गेरूखुवा, मिथिलेश कुमारी सिंह पत्नी गणेश सिंह निवासी ग्राम शिवलहा मजरे कृष्णपुर ताला, एवं छेदी पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी अनंत मजरे मरदानपुर परगना व तहसील सदर जिला रायबरेली की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 20 अगस्त 2025 को तथा गुड्डा देवी पत्नी चतुरी निवासी ग्राम कल्याणपुर रैली एवं रामकुमार पुत्र रामस्वरूप व रविंद्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पुरे हितलाल मजरे सलीम सीकी परगना व तहसील सदर जिला रायबरेली की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 22 अगस्त 2025 को समय प्रातः 10ः00 बजे तहसील परिसर स्थित नायब तहसीलदार पश्चिमी/नीलाम अधिकारी कक्ष में प्रस्तावित है इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि व समय, स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते है। नीलामी सम्बन्धी शर्तें संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।











