भाजपा नेता रामलाल अकेला के नेतृत्व में किसानों ने सौंपा ज्ञापन
रायबरेली : भाजपा सरकार में बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जिसकी वजह से अपनी ही सरकार में भाजपा के पदाधिकारी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर अब उनके बीच जाना भाजपा नेताओं के लिए एक बड़ा संकट सा आ गया है। यहां महराजगंज तहसील क्षेत्र में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रामलाल अकेला के नेतृत्व में किसानों की एक रैली निकाली गई। यह रैली किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुँची, जहाँ तहसीलदार मंजुला मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया।

किसानों की समस्याएं
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत है, जिससे उन्हें बुवाई में परेशानी हो रही है। साथ ही हाल ही में हुई बारिश और नालों व ड्रेनों की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। खेतों में भरा पानी अब तक नहीं निकला, जिससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।
बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर की गई वार्ता
ज्ञापन सौंपने के बाद रामलाल अकेला किसानों के साथ महराजगंज पावर हाउस पहुँचे और वहाँ बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। किसानों ने बताया कि अक्सर बिजली कटौती होती है और मरम्मत कार्यों में लापरवाही बरती जाती है, जिससे सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
रामलाल अकेला का बयान
अपने ही सरकार में खिलाफत करते नजर आए हैं रामलाल अकेला ने कहा कि “किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। न खाद मिल रही है, न जल निकासी की व्यवस्था है, और न ही बिजली आपूर्ति ठीक है। ड्रेनों की समय पर सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। जिस समय अनुसार किसानों को कृषि से संबंधित सभी चीज समय पर उपलब्ध हो सके।










