Bokaro: आशा कार्यकर्ताओं को दी गई खाद्य सुरक्षा की जानकारी, पैकेट पर लेबल देखकर ही खरीदें खाद्य सामग्री

Bokaro: उपायुक्त, बोकारो एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बोकारो के निर्देश पर गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें खाद्य सुरक्षा और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से संचालित ‘ईट राइट मूवमेंट’ अभियान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा टीम ने आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर अंकित जरूरी जानकारियों को जरूर पढ़ें। खासकर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और FSSAI लाइसेंस नंबर की जांच करने के बाद ही खाद्य सामग्री खरीदें। इससे मिलावटी, एक्सपायरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचा जा सकता है।

खाद्य रंगों के इस्तेमाल की भी दी जानकारी

News Nation Bharat 4 23

कार्यक्रम के दौरान खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य रंगों (Edible Food Colours) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। टीम ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कई सवाल पूछे, जिनका खाद्य सुरक्षा टीम ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

आम लोगों तक पहुंचाएंगी सुरक्षित खानपान का संदेश

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में आम लोगों को भी सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक कर सकें। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक सुरक्षित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment