ट्रैफिक दरोगा और गार्ड से दबंग व्यक्ति ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र में शहर के व्यस्त सारस चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के दौरान एक शर्मनाक घटना घटी। ट्रैफिक विभाग में तैनात दरोगा के साथ एक दबंग व्यक्ति ने मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बताते चले की शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर रोजाना की भांति,दरोगा राम सजीवन ट्रैफिक को नियंत्रित करने में लगे थे, तभी एक ऑटो चालक के साथ यात्रा कर रहे दबंग व्यक्ति धीरेंद्र सिंह निवासी कुचारिया थाना भदोखर ने उन पर हमला बोल दिया। धीरेंद्र सिंह ने पहले गाली-गलौज की, फिर ऑटो से उतरकर दरोगा पर हाथ उठा दिए। जब सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। चौराहे पर भारी ट्रैफिक होने के बावजूद कोई तुरंत हस्तक्षेप नहीं कर सका, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। कानून-व्यवस्था की कमजोरी को भी उजागर करती है। शुक्रवार को लगभग 11 बजे दोपहर के समय, ट्रैफिक दरोगा राम सजीवन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ड्यूटी पर थे। तभी एक ऑटो वहां से गुजर रहा था, जिसमें धीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति सवार था। दरोगा ने ऑटो ड्राइवर को नियमों का पालन करने और गाड़ी को दूसरी दिशा से ले जाने के लिए निर्देश दिया। इससे गुस्साए धीरेंद्र सिंह ने दरोगा को गाली दी और ऑटो से उतरकर उन पर हमला कर दिया।

दरोगा राम सजीवन की जुबानी

ट्रैफिक सुधारने के लिए कहा, तो हमला कर दिया गंभीर चोटें आईं है। पीड़ित ट्रैफिक दरोगा राम सजीवन ने घटना के बाद अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ऑटो ड्राइवर को दूसरी दिशा से गाड़ी ले जाने के लिए कह रहे थे, ताकि जाम न लगे। लेकिन आरोपी धीरेंद्र सिंह ने इसे बर्दाश्त नहीं किया और उन पर हमला कर दिया। दरोगा ने कहा, “मैं केवल अपना कर्तव्य निभा रहा था, लेकिन दबंग व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की।” हमले में दरोगा को सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला और आरोपी धीरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। प्रभारी ने बताया कि आरोपी को मिल एरिया थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ शिकायती पत्र दर्ज किया गया। इस मामले पर ट्रैफिक के क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त धीरेंद्र सिंह पर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment