News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराज्य

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एम्स भोपाल में इलाजरत हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों का लिया हाल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एम्स भोपाल में उपचार प्राप्त कर रहे हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों का हाल लिया। उन्होंने मरीज़ों के उपचार की जानकारी प्राप्त कर समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने मरीज़ों के परिजन से चर्चा की और कहा कि सभी पीड़ितों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाएगा। घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। डायरेक्टर एम्स प्रो. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में एम्स भोपाल में हरदा दुर्घटना पीड़ित 3 पुरुष, 3 महिलाओं और 1 बच्चे का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने सभी मरीज़ों की वर्तमान स्थिति और उपचार व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।

Related posts

दिव्यांग बच्चों के नोडल टीचर के प्रशिक्षण का हुआ समापन

Manisha Kumari

भाजपा के चारो प्रत्याशियो ने भरे नामांकन फ़ार्म

Manisha Kumari

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्यप्रदेश की चार विभूतियों को दी बधाई

Manisha Kumari

Leave a Comment