बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोनी निवासी 19 वर्षीय उज्जवल को पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम तलाकशुदा महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि महिला ने उज्जवल का बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र मसूरी गांव की मस्जिद में हैदराबाद और दिल्ली के मौलानाओं ने निकाह कराया और उसका धर्म परिवर्तन भी करवाया। पीड़ित परिवार भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपी महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उज्जवल के माता-पिता, किरण और रमेश ने पुलिस को बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह तलाकशुदा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जबरन प्रेम जाल में फंसाया गया और गलत तरीके से निकाह कराया गया, जिसमें महिला के पिता और दो भाई शामिल थे।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपनी टीम के साथ खेकड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने बागपत पुलिस अधीक्षक को भी फोन पर पूरी जानकारी दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, उज्जवल अपने परिवार के साथ है, लेकिन वह इस मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।











