सड़को पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई के साथ अतिक्रमण कारियों पर भी होगी कार्रवाई : यातायात प्रभारी

रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश में शहर को जाम से निजात दिलाए जाने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत की है। अब पुलिस सड़कों पर खड़े वाहनों के कार्रवाई के साथ पटरे किनारे दुकान लगाने वाले अतिक्रमण कारियों पर भी कार्रवाई करेगी। बताते चलें कि शहर में ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक सड़कों के दोनों ओर अवैध कब्जे, वाहनों की पार्किंग और दुकानदारों द्वारा की गई अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। ट्रैफिक प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को सिविल लाइन चौराहा,सरस चौराहा, ओवर जिला अस्पताल चौराहा और महिला अस्पताल के सामने तथा ओबर ब्रिज के नीचे सहित शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ऐलान किया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मेगाफोन का सहारा लेते हुए दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़कों के दोनों ओर खड़े वाहनों तथा पटरी पर लगाई गई दुकानों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

ट्रैफिक प्रभारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क पर कोई भी अवैध कब्जा या पार्किंग जाम की स्थिति पैदा करेगी, तो संबंधित व्यक्ति या दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें चालान काटना, वाहन जब्त करना और आवश्यकता पड़ने पर मुकदमा दर्ज करना शामिल है। यह अभियान शहरवासियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने इस अभियान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए ट्रैफिक पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। उनके अनुसार, शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण होने वाला ट्रैफिक जाम न केवल यात्रियों को परेशान करता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाता है। एसपी ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलेगा और हाईवे से लेकर आंतरिक सड़कों तक कोई छूट नहीं दी जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment