रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट करने और उसे तालाब में फेंकने के आरोप में तीनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना 17 सितंबर को हुई, जिसकी शिकायत पीड़ित के भाई ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 सितंबर को आरोपियों को पकड़ लिया।
बताते थे कि थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे सहरोना मजरे जनवेशपुर निवासी श्रीकृष्ण लाल, जो मानसिक रूप से बीमार बताए जाते हैं, घर से बाहर निकले और रास्ता भटक गए। तभी ग्राम विरनावा के रहने वाले तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 19 सितंबर को तीनों नामजद अभियुक्तों रंजीत पुत्र रामभरत, धर्मजीत उर्फ कंसजीत पुत्र रामकुमार और राजेन्द्र पुत्र रामलखन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मोहन सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा गंभीर धाराओं में केस दर्ज की कार्रवाई की गई है।











