कथारा आफिसर्स क्लब में आरकेएमयू की रिजनल बैठक सम्पन्न

बैठक की अध्यक्षता महेश सिंह और संचालन प्रमोद सिंह द्वारा किया गया, बैठक में रिजनल अध्यक्ष मुख्य रूप से रहे उपस्थित।

शनिवार को सीसीएल कथारा आफिसर्स क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की भव्य क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के वरीय नेता महेश सिंह तथा संचालन प्रमोद सिंह द्वारा किया गया। इस बैठक यूनियन के अनेको प्रतिनिधियों ने संबंधित करते हुए यूनियन की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज हमारा यूनियन सबसे बड़े यूनियन के रूप में स्थापित है। हमारा यूनियन आज सबसे अधिक सदस्यों वाला यूनियन है। इस बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हक व अधिकार दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है उदहारण देते हुए कहा कि बीते दिनों एक सीसीएल कर्मी की मौत के बाद यूनियन ने तब तक उनका साथ नहीं छोड़ा जब तक सीसीएल प्रबंधक उनके आश्रितों को नियुक्ति पत्र नही दिलवा दिया। यह रिजनल बैठक मुख्य रूप प्रक्षेत्र मे यूनियन की मजबूती को विस्तार से रखा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से रिजनल अध्यक्ष श्यामल सरकार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में ही विधिवत सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया और अपने प्रिय नेता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रध्दांजलि देकर किया।

WhatsApp Image 2025 09 20 at 6.47.02 PM

किस किस वक्ताओं ने बैठक को किया संबोधित

कथारा एरिया अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एरिया सचिव विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू फ्रांसीस, बृजबिहारी पाण्डेय, अंजली त्रिपाठी, सुबोध सिंह पवार, दिगम्बर महतो, सुषमा कुमारी, इस्लाम अंसारी, तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्यामल सरकार व कुमार महेश सिंह आदि लोग शामिल थे। जबकि भारी संख्या में यूनियन के सदस्यगणो के अलावा राजेश शर्मा, अवधेश सिंह, महिला नेत्री खुशबू सिंह, सुनिता सिंह, मुरारी सिंह, सुनिल शर्मा, चन्द्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, विजय पटेल, एन के त्रिपाठी, देवाशीष आश, गुलाम मुस्तफा, एम एन मिश्रा, संतोष कुमार पांडेय, मो सनाउल्लाह, शिव जी पाठक, धनेश्वर यादव, सीएस प्रसाद आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment