रांची के पुराना विधानसभा सभागार में ‘अनुसूचित जाति संगोष्ठी’ का आयोजन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू सहित कई नेता हुए शामिल

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा - बीजेपी दलित विरोधी पार्टी है! दलितों का छिना जा रहा है हक और अधिकार, दलित समाज के हक अधिकार के लिए मुखर होने की जरुरत : सुरेश बैठा

रांची के पुराना विधानसभा सभागार में अनुसूचित जाति संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू समेत कई नेता शामिल हुए। वहीं प्रदेश प्रभारी के राजू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी दलित विरोधी पार्टी है। उसने अपने कार्यकाल में दलितों के लिए चलने वाली तमाम योजनाओं की या तो राशि घटा दी है या फिर उसे बंद कर दिया है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि देश बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का संविधान के हिसाब से चले। अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को उनका हक और अधिकार मिले। कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा दलित समाज के हक और अधिकार के लिए मुखर रहने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 9.31.20 AM

उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार, अनुसूचित जाति के संवैधानिक हक और अधिकार को लगातार कम कर रही है. झारखंड में भी दलितों के कल्याण की बात होती है, लेकिन उस पर गंभीरता नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग क्रियाशील नहीं है, राज्य में अनुसूचित जाति वित्त निगम का गठन भी नहीं हुआ है।

अनुसूचित जाति परामर्शदात्री कमेटी का हाल भी ठीक नहीं है। अनुसूचित जाति संगोष्ठी में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के स्टेट प्रेसिडेंट केदार पासवान सहित प्रदेश भर के अनुसूचित जाति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment