अमावा : क्षेत्र के दुसौंती स्थित सहकारी समिति रखरखाव के अभाव या पुराना निर्माण होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका संज्ञान वर्तमान सहकारिता जिलाअध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने लिया, और उनके आग्रह पर सदर विधायक की सक्रियता से क्षेत्र पंचायत अमांवा की तरफ से धन मुहैया कराया गया और समिति कायाकल्प किया गया। कार्य पूर्ण होने पर सदर विधायिका अदिति सिंह ने सहकारिता जिलाअध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह की उपस्थिति में इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष ने उपस्थित किसानों से अधिक से अधिक सदस्यता लेने का आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले समय में खाद और बीज की दिक्कत एकदम दूर हो जायेगी, अभी जो बाहरी लोग समिति से खाद प्राप्त कर कालाबाजारी करते हैं। उस पर अंकुश लगेगा सभी सदस्यों की किताब होगी और सबसे पहले उन्हें खाद या बीज तथा अन्य सुविधाएं दी जायेंगी।
किसानों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि समिति सचिव किसी भी सदस्य तत्काल तीन लाख तक कर्ज तुरंत स्वीकृति कर तीन परसेंट की ब्याज दर पर दे सकता है। इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शहर में रेहड़ी-पटरी समिति की भी शुरुआत की गई है। जिसमें अभी बीस हजार रुपए का कर्ज एक परसेंट की दर पर किसी भी रेहड़ी-पटरी वालों को दिया जाता है आगे इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायिका अदिति सिंह ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता विशेष कर किसानों के प्रति पूरी तरह समर्पित भाव से कार्य करने के लिए कृतसंकल्प हूँ किसी कृषक या भाई बहन को कोई समस्या है तो बताए उसे किसी भी स्तर पर सुलझाने का कार्य मैं करुँगीं। इस मौके पर सहकारी बैंक उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, डायरेक्टर कुँअर बहादुर सिंह, ए डी ओ राजन सिंह,शाखा प्रबंधक निशा मौर्य, रणंजय सिंह, नाजिर, अजय तिवारी, दुसौंती समिति अध्यक्ष मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, सचिव धर्मेंद्र सिंह, आलोक सिंह, सौरभ, भारत सिंह, विवेक कुमार, आशीष सिंह, मनीष, समीर अहमद, आकर्ष दीक्षित, शेर बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि कमल बजाज, बैखरा प्रधान अमर द्विवेदी, अमांवा प्रधान गया यादव, घुराडीह प्रधान दिनेश सिंह, दुसौंती प्रधान राजेंद्र सिंह, अशर्फाबाद प्रधान ऋषी सिंह, पिंडारी खुर्द प्रधान केतन सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद हुए।
इस मौके पर जिले के जाने-माने कवि/साहित्यकार एवं पत्रकार कविराज डाॅ०-शिवकुमार सिंह शिव’ने अपनी अवधी की कृति “आपनि माटी आपन बोल” भेंट कर सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह एवं सदर विधायिका अदिति सिंह को किया सम्मानित।










