मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 10.15.32 AM

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “हर वर्ष की भांति इस बार भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच भी भक्तों का उमंग और श्रद्धा देखने लायक है। मैं समस्त झारखंडवासियों एवं दुर्गा पूजा समितियों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां दुर्गा की कृपा से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।”

WhatsApp Image 2025 09 27 at 10.15.32 AM 1

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के आयोजक मनोज पांडे ने भी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ पूजा की तैयारियां की हैं।

Other Latest News

Leave a Comment