Mission Shakti Phase 5.0 : घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर जागरूकता चौपाल का आयोजन संपन्न

Mission Shakti Phase 5.0 : रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी रायबरेली के मार्ग दर्शन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत दरीबा ब्लॉक सतावं में किया गया।

जिसमें घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर महिलाओं को जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में हब से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह एवं जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, आशा, आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रही।

Other Latest News

Leave a Comment