Gomia News : गोमिया के पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो के नेतृत्व में हजारी पंचायत के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक धनबाद से मुलाकात कर हजारी मौजा अंतर्गत गंझुडीह/गैरमजरुवा के खेल मैदान में रेलवे द्वारा बिजली सब स्टेशन बनाने की योजना को लेकर बात किए और मांग किए की बिजली सब स्टेशन खेल मैदान में नहीं बनाकर खेल मैदान के अगल बगल में बनाने से ग्रामीणों द्वारा बनाए गए खेल मैदान सुरक्षित रहेगा।
इस संदर्भ ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर युक्त जन हित याचिका आवेदन एवं माननीय सांसद गिरीडीह चन्द्र प्रकाश चौधरी द्वारा अनुसंशा पत्र भी दिए है इस पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा जी ने पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो जी को आश्वस्त किए है कि ग्रामीण हित को पूरा ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा गंझुडीह रलवे लाइन के बगल में पीसीसी सड़क निर्माण करने के लिए जो गोमिया फुसरो मुख्य सड़क को जोड़ते है साथ हीं गोमिया बैंक मोड़ से गोमिया रेलवे स्टेशन तक पीसीसी सड़क निर्माण करने के लिए बात की।

इस पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारी को सर्वे के लिए अनुसंशा कर दिए है पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो के साथ ग्रामीण प्रतिनिधि कुलदीप प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष ( BPHO ) भरत प्रजापति, त्रिभुवन लाल दास समाज सेवी, शिबू प्रजापति अध्यक्ष अमर ज्योति युवा केन्द्र गैरमजरुवा, नरेश राम महतो विस्थापित नेता, परमेश्वर प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति एवं संतोष प्रजापति सलाहकार अमर ज्योति युवा केन्द्र गैरमजरुवा शामिल थे ।










