Yatayat Jagrukta Rath : इंदौर पुलिस आयुक्त ने यातायात जागरूकता रथ का शुभारंभ कर सभी को यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश

चार यातायात जागरूकता रथ शहर में घूमकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे, लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए डिजिटल स्क्रीन और फ्लेक्स के साथ-साथ लघु फिल्मों और वीडियो क्लिप के माध्यम से महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संदेश प्रदर्शित किए जाएँगे

Yatayat Jagrukta Rath : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत, पुलिस आयुक्त शहरी इंदौर संतोष कुमार सिंह ने आज, 12 नवंबर, 2025 को तीन नए “यातायात जागरूकता रथों” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन 4) आनंद कलाडगी, पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस जागरूकता रथ का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 11 12 at 9.33.11 PM

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक डिजिटल यातायात जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, ये तीन नए यातायात जागरूकता रथ शहर के चारों जोनों के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और व्यस्त सड़कों पर एक साथ यात्रा करेंगे। डिजिटल स्क्रीन, जागरूकता फ्लेक्स और ऑडियो-विजुअल सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संदेश, लघु फिल्में और वीडियो क्लिप दिखाई जाएँगी।

WhatsApp Image 2025 11 12 at 9.33.11 PM 1

इंदौर पुलिस सुरक्षित यातायात और नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आम जनता को जोड़ने के लिए “यातायात प्रहरी अभियान” चलाया जा रहा है। अब तक 1,350 से अधिक ज़िम्मेदार नागरिकों ने यातायात जागरूकता गतिविधियों में पुलिस का सहयोग किया है।

Other Latest News

Leave a Comment