Mukhyamantri Arogya Mela में उमड़ी भीड़, सैकड़ों मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Mukhyamantri Arogya Mela : नगर पंचायत परसदेपुर ( Parsdepur ) के स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले ( Mukhyamantri Arogya Mela ) में भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और दोपहर तक 86 मरीजों ने अपनी जांच पूरी कराई।

डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला ( Arogya Mela ) लोगों को प्राथमिक स्तर पर इलाज और जांच की सुविधा प्रदान करने में बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

मेले में ANM साधना, किरण, रुबीना सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही और मरीजों को जरूरी जांच, दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए गए। मेले में लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए अपना और अपने परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Other Latest News

Leave a Comment