Ranchi News : वरिष्ठ भाजपा नेता सह भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी ने अपने नए मकान अशोक आश्रम के अशोक वाटिका अरगोड़ा, रांची में गृह पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। श्री चौधरी ने अपने फ्लैट की गृह पूजन का कथा श्रवण किया। पूजा के दौरान अपने परिवार, क्षेत्र व मुहल्ले के साथ प्रदेश व राष्ट्र की सुख-शांति व अमन चैन की कामना की।
पुरोहित ने पूरे विधि-विधान के साथ श्री लक्ष्मी नारायण पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। वहीं यजमान के रूप में डॉ अर्जुन चौधरी सपत्नीक पूजा अर्चना की।

इस मौके पर डॉ अर्जुन चौधरी ने कहा कि सभी का सपना होता है कि उसका अपना एक आशियाना हो। काफी मेहनत व परिश्रम के बाद इंसान अपने जीवन की गाढ़ी कमाई खर्च कर आशियाना बना पाता है जो एक सुखद अनुभूति का एहसास दिलाता है। इस तरह की पूजा–अर्चना करने से आत्मिक बल मिलता है और मन चित् शांति के साथ आनंदित महसूस होता है।

मौके पर विवेक कुमार, अधिवक्ता राजीव रंजन राज, भारतीय जनता मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, टिंकू महतो के साथ परिवार सगे संबंधी, मित्रगण एवम वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए।










