Firozabad : पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी शानू गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद ( Firozabad ) के थाना उत्तर क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शानू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को दर्ज मामले में आरोपी शानू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। थाना उत्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शानू नगला पान सहाय के जंगलों में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी शानू घायल हो गया। घायल को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित था। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Other Latest News

Leave a Comment