Most Richest Country Of Europe: ये है यूरोप का सबसे अमीर देश, जहां लोगों को नौकरी करने की जरूरत नहीं

Most Richest Country Of Europe: बिना एयरपोर्ट और अपनी करेंसी के कैसे बना यूरोप का सबसे रईस देश? जानिए हैरान करने वाली सच्चाई

Most Richest Country Of Europe: धरती पर अगर कहीं “स्वर्ग” जैसा जीवन वास्तव में मौजूद है, तो वह यूरोप का छोटा-सा देश लिकटेंस्टीन (Liechtenstein) हो सकता है। स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच आल्प्स की वादियों में बसा यह देश न सिर्फ खूबसूरती में बेमिसाल है, बल्कि दौलत के मामले में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ देता है। हैरानी की बात यह है कि लिकटेंस्टीन का न तो अपना एयरपोर्ट है और न ही अपनी अलग करेंसी, फिर भी यह यूरोप का सबसे अमीर देश माना जाता है। यहां की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा है और लोगों के पास इतनी संपत्ति है कि उन्हें जीवनभर नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ती। आखिर कैसे बना यह छोटा-सा देश अमीरी का ग्लोबल मॉडल, आइए जानते हैं पूरी कहानी।

यूरोप का सबसे अमीर देश लिकटेंस्टीन/Most Richest Country Of Europe

लिकटेंस्टीन (Liechtenstein) क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से भले ही बेहद छोटा हो, लेकिन आर्थिक ताकत में यह दिग्गज देशों को मात देता है। करीब 40 हजार की आबादी वाला यह देश स्विट्जरलैंड (Switzerland) और ऑस्ट्रिया (Austria) के बीच स्थित है। यहां कोई एयरपोर्ट नहीं है, इसलिए पर्यटकों को पहले स्विट्जरलैंड जाना पड़ता है। देश की आधिकारिक करेंसी भी नहीं है, यहां स्विस फ्रैंक का इस्तेमाल होता है। इन सबके बावजूद लिकटेंस्टीन यूरोप का सबसे अमीर देश कहलाता है।

राजशाही, मजबूत शासन और अरबों की संपत्ति

लिकटेंस्टीन एक संवैधानिक राजतंत्र है, जहां राजकुमार की शक्तियां काफी मजबूत हैं। 2003 के जनमत संग्रह के बाद राजपरिवार की भूमिका और प्रभावशाली हो गई। यहां का राजकुमार दुनिया के सबसे अमीर शासकों में गिना जाता है, जिनकी संपत्ति ब्रिटेन के शाही परिवार से भी ज्यादा बताई जाती है। इसके बावजूद देश में मानवाधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का पूरा सम्मान किया जाता है, जिससे यहां की शासन व्यवस्था बेहद स्थिर बनी हुई है।

लोगों के पास इतनी दौलत कि नौकरी जरूरी नहीं

लिकटेंस्टीन के नागरिकों को कम टैक्स, मजबूत बैंकिंग सिस्टम और हाई-टेक इंडस्ट्री का फायदा मिलता है। यहां नकली दांत (Dental Implants) और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा कारोबार होता है। लोगों की आमदनी इतनी ज्यादा है कि वे काम सिर्फ शौक के लिए करते हैं। बाहरी कर्ज लगभग न के बराबर है और देश की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत मानी जाती है।

जीरो क्राइम और बेहद शांत जीवन

लिकटेंस्टीन को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है। यहां शोर मचाना, दिखावा करना या पड़ोसियों को परेशान करना अच्छा नहीं माना जाता। अपराध इतना कम है कि कई लोग घरों में ताले तक नहीं लगाते। देश में 100 से भी कम पुलिसकर्मी हैं और जेल में सिर्फ गिने-चुने कैदी रहते हैं, जिन्हें रेस्तरां से खाना तक मिलता है।

दुनिया में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति GDP

लिकटेंस्टीन की प्रति व्यक्ति GDP दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाती है। अनुमान के मुताबिक 2025 में यह लगभग $231,713 (Nominal) और $201,110 (PPP) रही। देश के पास अपनी सेना तक नहीं है और कई सेवाओं के लिए ऑस्ट्रिया व जर्मनी के लोग काम करते हैं। कम आबादी, ज्यादा संसाधन और मजबूत नीतियों के कारण लिकटेंस्टीन लगातार दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में पहले स्थान पर बना हुआ है।

Other Latest News

Leave a Comment