Bahraich : मदरसे में पढ़ा रहे शिक्षक ने छात्रा से किया रेप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bahraich : बहराइच जिले के रूपईडीहा इलाके में स्थित एक मदरसे के शिक्षक पर नाबालिग बालिका से रेप का आरोप लगा है। पुलिस में बालिका के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र में स्थित रंजीत बोझा ग्राम में सलमान नाम का युवक मदरसे में हाफिज के पद पर तैनात है। थाना क्षेत्र के एक ग्राम की रहने वाली नाबालिग मदरसे में पढ़ने जाती थी। उसी दौरान शिक्षक ने उसके साथ डरा धमका कर रेप कर डाला ।

पीड़िता की मां ने बुधवार को स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी इलाके में स्थित मदरसे में पढ़ती है। बीते 12 दिसंबर को वहां पढ़ाने वाले सलमान नाम के युवक ने बच्ची को अपने कमरे की साफ सफाई करने के लिए बुलाया इसी दूसरा उसने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने उस दौरान कुछ नहीं बताया लेकिन उसे गुमसुम देख जब उससे बात की, तो उसने अपने साथ हुई घटना को बताया ।

स्थानीय पुलिस ने मां की तहरीर पर बी एन एस की धारा 65/1 के तहत मामला दर्जकर गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह ने बताया कि बुधवार को एक महिला मदरसे के शिक्षक पर अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने की तहरीर दी थी ।

Other Latest News

Leave a Comment