Christmas festival : क्रिसमस पर्व को लेकर बिशप रेव्ह डॉ. अनुराग मिंज ने लोगों को सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। वहीं क्रिसमस से पूर्व बुधवार को रांची के तुपुदाना के जोजोसिरिंग स्थित गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जहां Holy Spirit Ministry Diocese के founder president बिशप रेव्ह डॉ. अनुराग मिंज ने लोगों को प्रभु यीशु के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। इस अवसर पर बिशप ने कहा कि क्रिसमस केवल उत्सव और उपहार देने का समय नहीं है, बल्कि यह प्यार, करुणा, क्षमा और दूसरों की मदद का प्रतीक भी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करें, गरीबों के लिए कुछ करें और समाज में एकजुटता और भाईचारा बनाए रखें। बिशप ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश हमें यह सिखाता है कि अहिंसा, प्रेम और मानवता ही असली धार्मिक मूल्य हैं। डॉ. अनुराग मिंज ने विशेष रूप से युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव और अच्छे कर्म करें और अपने आस-पास के लोगों में खुशियों और उम्मीद की किरण फैलाएं।

बिशप डॉ अनुराग मिंज ने कहा कि क्रिसमस का पर्व लोगों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक साबित होगा, जिससे समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होगी।










