Ranchi News : रांची नगर निगम के उप महापौर पद के भावी प्रत्याशी सोनू खलखो ने कांके क्षेत्र से अपने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। बीते करीब 15 वर्षों से वे निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और अब कुछ ही दिनों में वे एक महत्वपूर्ण पद के लिए उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच आने वाले हैं।
बताते चलें कि सोनू खलखो ने शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे हमेशा जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं और समस्याओं के समाधान के लिए सीधे लोगों से संवाद करते हैं। कांके क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों ने उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और जनसमर्पित व्यक्ति के रूप में पहचान दिलाई है।

अपने लंबे सामाजिक अनुभव के आधार पर सोनू खलखो का मानना है कि नगर विकास तभी संभव है जब जनता की भागीदारी और पारदर्शी प्रशासन साथ-साथ चलें। उप महापौर पद के लिए उनकी दावेदारी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि यदि सोनू खलखो को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे अपने अनुभव और सेवा भाव के बल पर नगर के विकास को नई दिशा देंगे और आमजन की आवाज़ को मजबूती से प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं सोनू खलखो ने नए वर्ष 2026 की रांचीवासियों व झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।










