Municipal Elections 2026 : वार्ड – 7 की निवर्तमान पार्षद सुजाता कच्छप अब मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी

Municipal Elections : झारखंड में नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं राजधामी रांची की बात करें तो नगर नगर निगम चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैँ।

इसी कड़ी में रांची के कोकर स्थित वार्ड -7 की निवर्तमान पार्षद सुजाता कच्छप इस बार मेयर का चुनाव लड़ रही है। दृढ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादे के साथ मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में वह मैदान में है। लगातार तीन बार से पार्षद रही सुजाता का एक लंबा अनुभव रहा है। जिसकी वजह से वह मेयर पद के लिए किस्मत आजमा रही है।

सुजाता कच्छप का कहना है कि अपने वार्ड में किये गए कार्यों से जनता का स्नेह और समर्थन मेरी असली ताकत है, और यही स्नेह और समर्थन ने मेयर का चुनाव लड़ने के लिए मुझे प्रेरित किया।

वही उन्होंने कहा कि रांची शहर में कई सारी समस्याएं हैँ, जिसे दूर किये जाने की जरुरत है। सड़क, बिजली,पानी जैसी मूलभूत समस्या से शहर की जनता परेशान है उसे दूर करने का प्रयास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Other Latest News

Leave a Comment