Unnao News : गाड़ी से जीन फटने पर दो लोगों ने प्रधान के छोटे भाई को पीट-पीटकर किया मरणासन्न, हैलट में उपचार जारी

Unnao : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी से पानी की जीन फटने से दो लोगों ने प्रधान के भाई को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मरणासन्न अवस्था में कानपुर हैलट हास्पिटल रेफर कर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरास थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर शाह सफी निवासी प्रधान राहुल कुमार ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अतुल कुमार (25) पुत्र मिहीलाल शुक्रवार को शाम को अपने खेतों से फसल देखकर रात करीब आठ बजे बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी आसीवन थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर सर्रा माइनर के समीप पानी लगाने के लिए पड़ी जीन पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे पानी की जीन फट गई।

इसी बात को लेकर गांव मखदूमपुर शाह सफी निवासी रवि पुत्र रामचंद्र वर्मा व शेर सिंह पुत्र स्व शिवचरन गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर दिनेश कुमार ने अतुल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मरणासन्न अवस्था में कानपुर हैलट हास्पिटल रेफर कर दिया जहां पर उपचार चल रहा है।

इस संबंध में आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment