Raebareli News: भाई पर लाखों के जेवर हड़पने का आरोप, बहन ने SP से लगाई गुहार; विरोध पर पति समेत जान से मारने की धमकी

इटौरा बुजुर्ग की महिला ने जगतपुर थाने में दी तहरीर, करीब साढ़े छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण कब्जे में लेने का लगाया आरोप

Raebareli: जगतपुर थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग निवासी एक पीड़ित बहन ने दिनांक 7 सितंबर 2026 दिन सोमवार को समय करीब 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके भाई रक्षाबंधन के दिन घर में रखें लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गया। पीड़िता ने अपने भाई पर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात अपने कब्जे में लेने तथा विरोध करने पर पति और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर पीड़िता ने जगतपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, शीलम सिंह पत्नी पवन कुमार सिंह, निवासी क्षेत्र थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली ने बताया कि उसके परिवार से संबंधित जेवरात एक स्थान पर रखे हुए थे। आरोप है कि जानकारी होने के बाद उसके भाई उत्तम कुमार सिंह पुत्र लखन लाल सिंह ने जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। महिला ने तहरीर में जेवरात की बाकायदा सूची भी दी है।

शिकायत के अनुसार, जेवरात में लगभग 9.540 ग्राम सोने की चैन, 12.045 ग्राम सोने के कान के टॉप्स, करीब 2.886 ग्राम सोने की अंगूठी, लगभग 4.149 ग्राम सोने की रिंग, 5.637 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, करीब 5.128 ग्राम सोने के कान के झुमके तथा लगभग 42.144 ग्राम सोने का कंगन शामिल बताया गया है। महिला ने इन जेवरात की अनुमानित कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने जेवरात के संबंध में जानकारी मांगी और वापस करने की बात कही तो मामला विवाद में बदल गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके भाई और संबंधित लोगों ने उसके साथ विवाद किया तथा गाली-गलौज करते हुए पति और उसे जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर में आरोपी के संबंध में जीरकपुर, पंजाब का पता भी दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर जेवरात बरामद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब मामला पुलिस के सामने है। जेवरात वास्तव में किसके कब्जे में हैं, उनकी बरामदगी होती है या नहीं और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पीड़िता की शिकायत ने परिवार के भीतर संपत्ति और जेवरात को लेकर चल रहे विवाद को जरूर सामने ला दिया है।

Other Latest News

Leave a Comment