Saharanpur : सहारनपुर में दूध फैक्ट्री की लापरवाही उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

Saharanpur : मिगलानी बिल्डिंग की फैक्ट्री पर फूड विभाग का छापा, जंग लगे कंटेनरों मैं दूध भरता मिला कर्मचारी, खाद्य विभाग ने भरे सैंपल जारी किया जाएगा नोटिस

Saharanpur : सहारनपुर (Saharanpur) में मैं मिगलानी बिल्डिंग में स्थित एक दूध फैक्ट्री में फूड विभाग ने छापेमारी कर बड़ी लापरवाही उजागर की। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। जांच में करीब 2000 लीटर दूध स्टॉक में मिला, जिसे बेहद अनहाइजीनिक तरीके से रखा गया था। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि दूध के कंटेनर बिल्कुल टॉयलेट के बराबर में रखे गए थे, जिससे बदबू और गंदगी का असर सीधे दूध पर पड़ने की आशंका है। इतना ही नहीं, बाथरूम के बाहर लगा वॉश बेसिन भी कंटेनरों से सटा हुआ मिला, जिससे हाथ धोने के दौरान पानी की छींट सीधे दूध में गिरने की संभावना बनी रहती है, और इसी के साथ जंग लगे कंटेनर में कर्मचारी दूध भरते भरते नजर आए।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यहां खुले दूध के साथ-साथ दही और खोया भी तैयार किया जा रहा था। दूध को ठंडा रखने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जा रहा था। सभी उत्पादों के नमूने मौके पर भरकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। फूड विभाग ने साफ कहा कि दूध का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है और इस संबंध में संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी होली को देखते हुए जिलाधिकारी और आयुक्त के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के सहयोग से दो डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों की जांच की गई, जहां मधुसूदन दूध की डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ खुले दूध की सप्लाई भी की जा रही थी। प्रथम दृष्टया दूध का स्टोरेज मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म को सुधार का मौका दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय में व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो लाइसेंस निरस्त कर काम बंद कराया जाएगा। वहीं, यदि सैंपल रिपोर्ट में कोई कमी पाई जाती है तो मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment