Raebareli : महंगाई या मजबूरी? चूल्हा नहीं जला तो महिला ने गैस सिलेंडर को बना लिया भगवान!

रायबरेली में अनोखा विरोध: खाली सिलेंडर की पूजा कर महिला ने जताई विरोध

Gas Cylinder Crisis : रायबरेली (Raebareli) में गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रही महिला ने खाली सिलेंडर की पूजा कर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शासन और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में रसोई गैस की किल्लत अब लोगों के धैर्य की परीक्षा लेने लगी है। सुबह से लंबी लाइनों में खड़े रहने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। रोजमर्रा की जिंदगी इस कदर प्रभावित हुई है कि लोगों की परेशानी अब खुलकर सामने आने लगी है।

खाली सिलेंडर को दीया जलाकर की उसकी पूजा

इसी किल्लत के बीच एक महिला का अनोखा विरोध चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने अपने खाली गैस सिलेंडर के सामने दीया जलाकर उसकी पूजा शुरू कर दी। हाथ जोड़कर खड़ी महिला मानो यह संदेश दे रही थी कि जब गैस नहीं मिल रही, तो सिलेंडर को ही भगवान मान लेना बेहतर है। यह दृश्य जितना भावुक है, उतना ही सिस्टम पर सवाल भी खड़े करता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फेसबुक पर ‘हर्षित बाबा’ नाम की आईडी से शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे मजबूरी बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रशासन के खिलाफ एक सशक्त संदेश मान रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं और सरकार और प्रशासन से गैस की किल्लत दूर करने की मांग कर रहे हैं। गैस की किल्लत ने आम जनता को बेहाल कर दिया है। यह घटना केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि आम जनता की बढ़ती नाराजगी का संकेत बनती जा रही है।

प्रशासन के लिए चेतावनी बनती तस्वीर

गैस सिलेंडर की पूजा का यह दृश्य प्रशासन के लिए एक सीधी चेतावनी जैसा है। जब आम आदमी अपनी मूल जरूरतों के लिए इस तरह के प्रतीकात्मक विरोध करने लगे, तो यह संकेत है कि हालात सामान्य नहीं हैं। शासन और प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है। क्या अब भी प्रशासन गैस की किल्लत दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएगा? या फिर जनता को इसी तरह गैस के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी?

Other Latest News

Leave a Comment