विश्व जल दिवस पर PM Modi की देश से अपील, हर बूंद बचाने का लें संकल्प

विश्व जल दिवस 2026 पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पानी की हर बूंद बचाने की अपील की; पीएम मोदी ने कहा – पानी की एक-एक बूंद है अनमोल

World Water Day 2026: विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को एक सीधा लेकिन गहरा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पानी सिर्फ रोजमर्रा की जरूरत नहीं, बल्कि पृथ्वी के अस्तित्व का आधार है। ऐसे में इसका संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

पानी की एक-एक बूंद के संरक्षण की अपील

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में साफ कहा कि जिम्मेदार उपयोग ही भविष्य को सुरक्षित बना सकता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पानी का अनावश्यक उपयोग तुरंत रोकना होगा, घर-घर में बचत की आदत विकसित करनी होगी और बच्चों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन को उन लोगों की सराहना करने का भी है, जो जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। गांवों में जल संचयन से लेकर शहरों में जागरूकता अभियान तक, छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव की दिशा तय कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य-6 को हासिल करना है। जिसका मतलब है कि 2030 तक हर व्यक्ति को स्वच्छ पानी और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिलें। भारत जैसे बड़े देश के लिए यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सामूहिक प्रयास से इसे संभव बनाया जा सकता है।

Other Latest News

Leave a Comment