अमेठी जिले में काला बाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनगंज थाना पुलिस ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। 27 मार्च 2026 को क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विराज बाजार में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस के पेट्रोल और डीजल का भंडारण कर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए विराज बाजार में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल का अवैध भंडारण तथा काला बाजारी करने वाले व्यक्ति को पकड़ते हुए कुल 235 लीटर पेट्रोल और 50 लीटर डीजल बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
मुखबिर से सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को घेर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अकबर हुसैन के रूप में बताई, जो विराज गांव का निवासी है। मौके पर रखे ड्रमों की जांच की गई तो उनमें बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरा मिला। जब उससे वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

इतनी मात्रा में बरामद हुआ माल
जब पुलिस टीम ने वैध लाइसेंस या अन्य दस्तावेज मांगे तो व्यक्ति कोई भी वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 235 लीटर पेट्रोल 50 लीटर डीजल एक कूपी, तेल मापने वाले लीटर और एक तेल निकालने वाली मशीन को कब्जे में ले लिया।
- 235 लीटर पेट्रोल
- 50 लीटर डीजल
- 01 कूपी
- तेल मापने वाले लीटर
- 01 तेल निकालने वाली मशीन राकेश सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना मोहनगंज)
आपूर्ति विभाग को दी गई सूचना
पुलिस ने इस मामले की सूचना खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग को दे दी है और अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अकबर हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अकबर हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल कहां से लाया जा रहा था और किन लोगों को बेचा जा रहा था।
अधिकारियों के साफ निर्देश
इस कार्रवाई को प्रशासन की कड़ी निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध भंडारण और काला बाजारी जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।










