बोकारो जिला के कथारा सीसीएल महाप्रबंधक सभागार में आज हिंद मजदूर किसान यूनियन (एच एम के यू ) की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक कथारा क्षेत्रीय नए महाप्रबंधक के साथ कथारा महाप्रबंधक सभागार में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व यूनियन के क्षेत्रीय सचिव समसुल हक, प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज़ खान ने किया, जिसमें नवपदस्थापित महाप्रबंधक ए.के.बी.सिंह के साथ मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों के समक्ष मौजूद ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर जैसे अहम विषयों पर गंभीर चर्चा की गई।

यूनियन नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं के कारण मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कार्यक्षमता और जीवन स्तर पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की। महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुविधाओं और कार्यस्थल की स्थिति सुधारना प्रबंधन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष इम्तियाज़ खान, क्षेत्रीय सचिव समसुल हक, मदनलाल मोहम्मद वारिस, शंकर चौहान, प्रेमिका देवी, सुमन देवी, सविता देवी, मालू देवी, लकेश्वर बाई मुमताज कुमारी, गफूर अंसारी सहित कई यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक को मजदूरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।










