फर्रुखाबाद कायमगंज तहसील में घूसखोरी बनाम कानून की जंग, वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज तहसील परिसर में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फर्जी एफआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके चलते तहसील के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के चलते तहसील का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम अतुल कुमार द्वारा तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों को लगाकर अवैध रूप से रिश्वतखोरी कराई जा रही है। वकीलों का कहना है कि यह न केवल प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि न्याय व्यवस्था को भी प्रभावित करने वाला गंभीर मामला है। इसी मुद्दे को लेकर वकीलों ने विरोध तेज करते हुए तहसील परिसर के विभिन्न कार्यालयों में ताला बंदी भी कर दी।

वकीलों का साफ कहना है कि जब तक उनके ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनका आरोप है कि आवाज उठाने पर ही उन्हें निशाना बनाते हुए झूठे केस में फंसाया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

इस पूरे घटनाक्रम से तहसील परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और कब तक इस गतिरोध का समाधान निकल पाता है।

Other Latest News

Leave a Comment