केंदुआ : करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी के 15 छात्राओ को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का दुसरा डोज लगाया गया। यह टीकाकरण रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के द्वारा लगाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय छात्राओ एवं उनके अभिभावको को विद्यालय वाहन द्वारा सुबह करीब 09 बजे धनबाद स्थित न्यू श्री क्लिनिक ले जाया गया।
विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओ में अनिल सिंह, कविता दत्ता, सुमन सिंह, डोली सिंह भी छात्रा एवं अभिभावको के साथ थे। श्री क्लिनिक में डक्टर नितु सहाय एवं डाक्टर विभास सहाय के तत्वावधान में टीकाकरण किया गया। रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के अध्यक्ष विनीत तुलसीयान एवं न्यू श्री क्लिनिक के डक्टर नितु सहाय द्वारा डैफोडिल्स एकाडेमी के शिक्षक- शिक्षिकाओ को बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डक्टर नितु सहाय ने इस कैंसर के दुष्प्रभाव एवं उससे बचने के उपाय के बारे में बिषेश जानकारिया दिया। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने बताया की यह डैफोडिल्स एकाडेमी के छात्राओ का सौभाग्य है कि रोटरी क्लब, धनबाद सेंट्रल के द्वारा इस निशुल्क टीकाकरण का आयोजन किया गया।
इस टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका, रोटरी क्लब, धनबाद सेंट्रल के अध्यक्ष विनीत तुलसीयान, सदस्यों में डक्टर विभास सहाय, डक्टर नितु सहाय, राहुल डोकानिया, दिवेन तिवारी, कृति डोकानिया, स्वेता तुलसीयान, रेणु गोयल, सुनिल गोयल, नितेश बुबना, दीपक बंसल, नितु कानोडिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।










