वाराणसी : 2027 विधानसभा से पहले राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जूट चुकी है, इसके पहले 26 अप्रैल को सुभासपा ने एक बड़ी जनसभा की और कहीं ना कहीं एक संदेश देने का भी प्रयास किया और आज इसी के क्रम में निषाद पार्टी की ओर से राजनैतिक एकता विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्वांचल के कई जिलों के कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी आज वाराणसी में एकत्रित हो रहे हैं।
संजय निषाद ने भरी हुंकार
मिडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने बताया कि यह राजनैतिक महा दवे कुचले कार्यकर्ताओं को उनका हक दिलाना ही मुख्य उद्देश्य है। साथ ही अपने समाज के लोगों को जागरुक भी करना है कि जब तक दूसरी पार्टी का झंडा उठाएंगे तब तक उन्हें सिर्फ डंडा ही मिलेगा ।

संजय निषाद का विरोधियों पर तीखा हमला
अपने संबोधन में संजय निषाद ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक इन दलों ने समाज को सिर्फ इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि समाज खुद अपनी ताकत पहचाने और संगठित होकर आगे बढ़े।
संजय निषाद ने कहा कि मोदी योगी का साथ 9 साल बेमिसाल है, और आज निशा समाज खुशहाल है। संजय निषाद से जब पूछा गया कि क्या यह 2027 का शंखनाद है। इस पर संजय निषाद ने कहा कि गंगा जमुना और गोमती के तट पर हमारे समाज के लोग हैं और हम इन्हें जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं ताकि उनका हिस्सा कोई नहीं लुटे, क्योंकि जिसका दाल उसका बल और सभी समस्या का हाल यही हमारा उद्देश्य है । मेरे समाज के कार्यकर्ता सपा बसपा और कांग्रेस में है वह वापस आएं और एकजुट हो जाएं।










