बस स्टैंड चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के साथ भाग रहे प्रेमी प्रेमिका को युवती के परिजनों ने पकड़ा; घंटो मचा बवाल

रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक प्रेमी प्रेमिका भागने का प्रयास कर रहे थे तभी युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 8 मई 2026 दिन शुक्रवार को करीब 1 बजे बस स्टैंड चौराहे के पास लाल शर्ट पहने एक युवक के साथ एक युवती कहीं जाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान युवती की बहन और उसके पिता स्कूटी से मौके पर पहुंचे और दोनों को रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर रही थी और मौके पर काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा।

बताया जा रहा है कि युवती की बहन किसी तरह उसे और अपने पिता को स्कूटी पर बैठाकर वहां से लेकर चली गई, जबकि लाल शर्ट पहने युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

करीब एक घंटे तक बस स्टैंड चौराहे पर यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर पूरे मामले के पीछे क्या कारण था।

Other Latest News

Leave a Comment