बोकारो थर्मल: डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में रविवार 17 मई 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कैंप के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी अवसर हुसैन, कुलदीप प्रजापति, सीमा महतो, के.पी सिंह, मुकेश सिंह एवं शशि रंजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
समर कैंप के पहले ही दिन लगभग 150 बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कैंप में बच्चों को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, चित्रकला एवं स्विमिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

समर कैंप के मुख्य कोच शिबू प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2011 से लगातार गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और अधिक सफल होता जा रहा है।
इस अवसर पर राजू प्रजापति, रामकुमार यादव, दिलीप कुमार, चंद्रदेव प्रजापति, शीतल कुमारी, सिमरन कुमारी, निशु कुमारी, करण कुमार, डिंपल कुमारी एवं ममता कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।










