Swachhta Program 2026: डीवीसी (DVC) बोकारो थर्मल द्वारा “स्वच्छता प्रोग्राम 2026” के तहत शुक्रवार को बोकारो क्लब परिसर में स्वच्छ भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रंगों और चित्रों के जरिए स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े आकर्षक संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को स्वच्छ वातावरण के लिए प्रेरित करना था।

डीवीसी अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों की भागीदारी से यह संदेश समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मौके पर डीवीसी के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।










