वैष्णव मंदिर संचालन को लेकर बैठक, 27 जून से पहले बनेगी नई ट्रस्ट या कमेटी

समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से चलेगी मंदिर व्यवस्था, सामूहिक निर्णय पर जोर

बोकारो थर्मल: वैष्णव मंदिर परिसर स्थित शैड में रविवार को मंदिर के विधिवत संचालन को लेकर श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदना मिश्रा ने की। इसमें मंदिर की व्यवस्था, ट्रस्ट गठन और संचालन व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि मंदिर का संचालन किसी एक व्यक्ति के निर्णय से नहीं, बल्कि समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सहमति से होना चाहिए। लोगों ने वर्तमान गठित ट्रस्ट को अमान्य बताते हुए मंदिर संचालन के लिए पारदर्शी और सामूहिक व्यवस्था की आवश्यकता जताई।

मुखिया बबलु सिंह की मौजूदगी में चन्द्रदेव घासी, चंदना मिश्रा, समाजसेवी मोतीलाल महतो, रिंकू सिंह, सुषमा कुमारी, श्री भगवान सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में सहमति बनी कि मंदिर स्थापना दिवस 27 जून से पहले नई कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी ट्रस्ट के रूप में होगी या वर्तमान व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा, इसका अंतिम निर्णय सामूहिक सहमति से लिया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नई कमेटी या ट्रस्ट गठन के बाद मंदिर में आने वाला सभी चढ़ावा और अन्य व्यवस्थाएं अधिकृत संस्था के माध्यम से संचालित होंगी। किसी अन्य व्यक्ति या समूह को मंदिर की आय एवं व्यवस्था संभालने का अधिकार नहीं होगा।

बैठक में विजय नैयर, राजू पंडित, दिनेश सिंह, मनोज पाठक, राजेश प्रसाद, मनोज साव, मुन्ना चौबे, छोटे मियां, महेश सिंह, असीम पाल, विभा बॉश, इंदिरा रानी, सोनी, ज्योति गुप्ता, सोनी मिश्रा, ए. सरस्वती सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment