केंदुआ: डैफोडिल्स एकेडमी (Daffodils Academy) करकेंद में शुक्रवार को विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय चंडीचरण बनर्जी (Chandicharan Banerjee) की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी द्वारा स्व. चंडीचरण बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. चंडीचरण बनर्जी, जिन्हें लोग स्नेहपूर्वक “चंडी सर” के नाम से जानते थे, पुटकी उच्च विद्यालय के गणित शिक्षक थे। वे एक आदर्श, छात्र-हितैषी शिक्षक, महान शिक्षाविद और कुशल गणितज्ञ थे।
श्रद्धांजलि सभा में चंडी सर के कई पूर्व छात्र भी उपस्थित हुए। सभी ने उनके साथ जुड़े अपने अनुभव साझा किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्राचार्य तापस बनर्जी ने घोषणा की कि विद्यालय में 19 जून से 26 जून तक निःशुल्क नामांकन अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थियों को केवल तीन माह का मासिक शुल्क जमा करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं मिताली चटर्जी, सुमन सिंह एवं झूमा दत्ता ने श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत कर स्व. चंडीचरण बनर्जी को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित देवाशीष मुखर्जी, जयंत घटक, संजय दत्ता, चंदन पासवान, स्वाशत रंजन कर, अनिल सिंह, शशि सिंह, उषा, डोली प्रसाद, मुनमुन सेन, कविता दत्ता, करुणा चंदा, वर्मा सर, कौशल झा, रीचा अग्रवाल, महक अग्रवाल, सलोनी मधेशिया, शिप्रा, गुड़िया एवं विपुल सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने स्व. चंडीचरण बनर्जी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने भी भाग लिया और स्व. चंडीचरण बनर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें दी श्रद्धांजलि।
पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा लगभग 20 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।










