Bokaro Thermal: डायरिया जागरूकता व एनीमिया जांच शिविर में 97 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Bokaro Thermal: नवाडीह प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय काछो में सोमवार को डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय डायरिया जागरूकता एवं एनीमिया जांच सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एस. साहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में बढ़ती गर्मी और दूषित खान-पान से होने वाले डायरिया की रोकथाम को लेकर बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। डॉ. साहा ने स्वच्छता बनाए रखने, भोजन से पूर्व एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा उबला या स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी।

शिविर के दौरान कुल 97 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकता के अनुसार ओआरएस, मेट्रोनिडाजोल-400, एल्बेंडाजोल सहित अन्य आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही ओआरएस के सही उपयोग एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी सीएसआर की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं आम लोगों के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को समय पर उपचार मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम में कृष्णा कुमार, मो. कलीम अंसारी, गौतम मंडल, जीवाधन महतो, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजा राम महतो, सभी शिक्षक, डीवीसी के स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment