Independence Day 2026: डैफोडिल्स एकेडमी में देशभक्ति का उल्लास: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

Independence Day 2026: धनबाद के करकेंद स्थित डैफोडिल्स एकेडमी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। तिरंगे और देशभक्ति नारों से गूंजा क्षेत्र।

Independence Day 2026: करकेंद स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘डैफोडिल्स एकेडमी’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तापस बनर्जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक भव्य प्रभात फेरी निकाली।

देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

प्रभात फेरी के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे बच्चों के जोश ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद जय भारत’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संस्थान

डैफोडिल्स एकेडमी अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अग्रसर रहा है। विद्यालय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। इसके लिए संस्थान में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक गतिविधियां, मनोरंजन और विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य तापस बनर्जी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। साथ ही, समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Other Latest News

Leave a Comment