Kanwar Yatra 2026: बोलबम के जयकारे के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

Kanwar Yatra 2026: सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचेंगे शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे

Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही कोयलांचल क्षेत्र में बोलबम की गूंज सुनाई देने लगी है। बुधवार को बोकारो थर्मल से दर्जनों कांवरियों का जत्था ‘बोल बम’ के जयकारे के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में पत्रकार बम भी शामिल रहे।

यात्रा शुरू करने से पहले कांवरियों ने बोकारो थर्मल के पंच मंदिर, हनुमान मंदिर, त्रयोदश स्थित शिव मंदिर और बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए सभी कांवरिए देवघर की यात्रा के लिए रवाना हुए।

कांवरियों ने बताया कि वे पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचेंगे, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ के जयकारे के साथ बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहेंगे।

कांवरियों के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के बाद वे बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर बाबा बासुकीनाथ को गंगाजल अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे।

सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरियों की चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं बोकारो- बेरमो कोयलांचल में भी शिवभक्तों के जत्थे निकलने लगे हैं। क्षेत्र में जगह-जगह ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Other Latest News

Leave a Comment