Dirty Dishes Overnight: रातभर सिंक में बर्तन भिगोकर रखना कितना सही? जानें होने वाले नुकसान

Dirty Dishes Overnight: खाना खाने के बाद बर्तन तुरंत धोना संभव न हो तो अपनाएं ये आसान तरीका, जानें कितनी देर तक भिगोकर रखना ठीक

Dirty Dishes Overnight: रात का खाना खत्म होने के बाद बर्तनों को तुरंत साफ करने के बजाय पानी से भरे सिंक में छोड़ देना कई घरों में आम बात है। मकसद यही रहता है कि बर्तन पर चिपका खाना नरम हो जाए और सुबह आसानी से साफ हो सके। थोड़ी देर के लिए भिगोना उपयोगी हो सकता है, लेकिन घंटों तक गंदे बर्तनों को उसी हालत में छोड़ना किचन की स्वच्छता के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता।

चींटियां, कॉकरोच, चूहे और दूसरे कीड़े खाने की तलाश में घर के अंदर आते हैं, गंदे बर्तनों पर बचा खाना और उसकी गंध उन्हें अपनी आकर्षित कर सकती है।अगर रोज रात सिंक में खाने के अवशेष के साथ बर्तन पड़े रहते हैं, तो कीड़ों को भोजन और पानी दोनों मिल जाते हैं। इसके अलावा उन्हें छिपने की जगह भी मिल सकती है, जिससे धीरे-धीरे किचन के आसपास कीड़ों की संख्या बढ़ सकती है।

रातभर बर्तन भिगोने से क्या होता है?

बर्तन में बचा हुआ खाना पानी में पड़ा रहने पर धीरे-धीरे घुलता रहता है। खासकर दाल, सब्जी, दूध या सॉस जैसी चीजों के अवशेष लंबे समय तक रहने पर पानी गंदा हो सकता है। इससे सिंक में चिपचिपाहट बढ़ने के साथ सफाई का काम भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए केवल पानी में डालकर बर्तन छोड़ देना पूरी सफाई का विकल्प नहीं है।

बर्तनों से आने लगती है बदबू

गंदे बर्तनों को लंबे समय तक पानी में रखने से सिंक के आसपास बदबू महसूस हो सकती है। तेज गंध वाले भोजन के अवशेष इसकी वजह बन सकते हैं। अगर यही गंदगी स्पंज, कपड़े या सिंक की नाली में पहुंच जाए तो दुर्गंध लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले सिंक की सफाई करना बेहतर आदत है।

कीड़े-मकौड़ों को मिल जाता है खाना

सिंक में रातभर पड़े बर्तनों पर भोजन के छोटे टुकड़े और उनकी गंध चींटियों, कॉकरोच और दूसरे कीड़ों को आकर्षित कर सकती है। अगर किसी जगह उन्हें बार-बार भोजन और पानी उपलब्ध हो, तो उस स्थान पर उनकी आवाजाही बढ़ सकती है। किचन में साफ-सफाई की कमी होने पर यह समस्या और बढ़ सकती है।

क्या बर्तन भिगोना पूरी तरह गलत है?

बर्तन पर खाना बुरी तरह चिपका हुआ है तो उसे कुछ समय के लिए पानी और डिश सोप में भिगोना उपयोगी हो सकता है। इससे सूखे हुए अवशेष नरम पड़ जाते हैं और उन्हें रगड़कर हटाना आसान होता है। परेशानी तब होती है जब बर्तन को जरूरत से ज्यादा समय तक उसी पानी में छोड़ दिया जाता है। इसलिए भिगोने के बाद बर्तन साफ कर देना बेहतर है।

रात में बर्तन न धो पाएं तो क्या करें?

अगर किसी वजह से रात में बर्तन धोना संभव नहीं है, तो उनमें बचा खाना पहले निकाल दें। इसके बाद बर्तनों को पानी से धोकर या अच्छी तरह रिंस करके रखें। ज्यादा चिपके अवशेष वाले बर्तन को थोड़ी देर भिगोया जा सकता है। इससे रातभर सिंक में खाने की गंदगी जमा रहने की स्थिति से बचा जा सकता है।

सोने से पहले सिंक जरूर साफ करें

रात में सोने से पहले सिंक से खाने के टुकड़े निकालना, नाली के आसपास की गंदगी साफ करना और गीले स्पंज या कपड़े को ठीक से रखना उपयोगी है। कूड़ेदान में भी भोजन का कचरा लंबे समय तक जमा न रहने दें। इससे किचन में दुर्गंध और कीड़ों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

Other Latest News

Leave a Comment