Meta Muse Charm: क्या अब फोन की जरूरत होगी कम? मेटा लाया कीचेन जैसा पॉकेट AI डिवाइस

Meta Muse Charm: कीचेन जितना छोटा यह AI डिवाइस 5G से सीधे कनेक्ट होगा, फिंगरप्रिंट से एक्टिवेट होगा और ईयरफोन के जरिए यूजर को देगा ऑडियो कमांड का जवाब

Meta Muse Charm: स्मार्टफोन की स्क्रीन पर बार-बार देखने की आदत को कम करने के लिए मेटा (Meta) ने एक नया दांव खेला है। कंपनी ने चाबी के गुच्छे और बैग में टांगा जा सकने वाला एक बेहद छोटा एआई गैजेट पेश किया है, जिसका नाम ‘Muse Charm’ है। यह डिवाइस मेटा के नए एआई असिस्टेंट ‘Muse’ पर आधारित है।

क्या हैं इसके खास फीचर्स और तकनीक?

  • स्वतंत्र 5G सपोर्ट: इस डिवाइस में इन-बिल्ट 5G मोडेम दिया गया है, यानी काम करने के लिए इसे न तो स्मार्टफोन से कनेक्ट करने की जरूरत है और न ही वाई-फाई की।
  • सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक: डिवाइस के कोने में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे एक टच में वॉयस कमांड एक्टिव हो जाता है।
  • म्यूजिक और सोशल इंटरैक्शन: यह ब्लूटूथ ईयरफोन से कनेक्ट होकर गाने और ऑडियो प्ले कर सकता है। वहीं, अगर दो Muse Charm पास आते हैं, तो वे आपस में भी इंटरैक्ट कर सकते हैं।

स्मार्टफोन का विकल्प या सपोर्ट?

मेटा का लक्ष्य लोगों को बार-बार फोन अनलॉक करने की झंझट से मुक्ति दिलाना है। हालांकि, यह पूरी तरह से स्मार्टफोन को रिप्लेस नहीं करेगा क्योंकि इसमें कॉलिंग या टेक्स्ट मैसेजिंग जैसे फीचर्स शामिल नहीं हैं।

कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत?

मार्क जुकरबर्ग के अनुसार, इस डिवाइस की असेंबलिंग पर काम चल रहा है और कंपनी इसे साल के अंत तक (हॉलिडे सीजन) बाजार में पेश करने की योजना बना रही है। इसकी संभावित कीमत एक प्रीमियम स्मार्टवॉच या एयरपॉड्स के आसपास हो सकती है।

Other Latest News

Leave a Comment