Bokaro Thermal: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता जांचने की दी गई जानकारी

Bokaro Thermal: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र तथा बेरमो, पेटरवार एवं चास प्रखंड के अधिकारियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता, उसकी उर्वरता तथा मृदा परीक्षण के महत्त्व से अवगत कराना था।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र एवं विभिन्न प्रखंडों से आए अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मृदा परीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्त्वों की मात्रा का पता लगाने के लिए मृदा परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा फसलों की बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर.डे. विज्ञान शिक्षिका सोनिया कर्ण, सामाजिक विज्ञान शिक्षिका स्वाति मलिका कुजूर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. बी.आर.डे. ने इस प्रकार के व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment